सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 9h ago
सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामई ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार कानून की आड़ में गलत कार्रवाई कर रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई अदालत के आदेश और सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के आधार पर की गई है।
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को जिला अदालत द्वारा अवैध निर्माण करार दिए जाने के बाद शनिवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के मुताबिक यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है।
इस कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामई ने सरकार को घेरते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की कार्रवाई समाज में तनाव पैदा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संवेदनशील मामलों में न्याय के बजाय दबाव की राजनीति कर रही है।
उधर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मस्जिद को सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण मानते हुए पहले सिटी मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया था, जिसे जिला अदालत ने भी बरकरार रखा। इसी के बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर