सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 9h ago
अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट में पहली बार मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO की नियुक्ति हुई है। भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने आज विधिवत कार्यभार संभाल लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और राम मंदिर की व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने पर जोर दिया।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला पूर्णकालिक CEO नियुक्त किया है। करीब 5,500 से अधिक आवेदनों और बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद उनका चयन किया गया।
कार्यभार संभालने के बाद जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाना, मंदिर के प्रशासन को अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाना तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अयोध्या दौरे के दौरान नए CEO से मुलाकात की और ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। ट्रस्ट में हाल ही में नए पदाधिकारियों और ट्रस्टियों की नियुक्ति के बाद यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर