पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का रॉयल अंदाज, सिर पर क्राउन और फ्लाइंग किस ने लूटी महफिल

  • 3 days ago
  • 139 views


बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक 2026 में अपने शानदार रैंप वॉक से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा। L’Oréal Paris के Le Défilé शो में ऐश्वर्या ने डिजाइनर Yara Shoemaker का ब्लैक वेलवेट आउटफिट पहना। उनके लुक में क्रिस्टल से सजा केप, क्राउन और बोल्ड रेड लिपस्टिक खास आकर्षण रहे। उन्होंने अपने बालों को नए रेड-बर्गंडी शेड में स्टाइल किया, जिसने उनके लुक को अलग अंदाज दिया।

रैंप पर ऐश्वर्या ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वॉक किया। उन्होंने दर्शकों की ओर फ्लाइंग किस दी, हाथों से हार्ट बनाया और नमस्ते करते हुए अभिवादन किया। सोशल मीडिया पर उनके रैंप वॉक के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उनके रॉयल लुक की तारीफ कर रहे हैं।

पेरिस फैशन वीक के इस खास शो में ऐश्वर्या के साथ केंडल जेनर, ईवा लोंगोरिया, सिमोन एश्ले, वियोला डेविस, जेन फोंडा और सेलीन डायोन जैसी इंटरनेशनल हस्तियां भी नजर आईं। ऐश्वर्या और सेलीन डायोन का स्टेज पर साथ डांस करना और एक-दूसरे को गले लगाना भी चर्चा में रहा।

ऐश्वर्या पिछले कई वर्षों से पेरिस फैशन वीक में L’Oréal Paris की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर हिस्सा लेती रही हैं। इस बार उनके नए हेयर कलर और क्राउन वाले रॉयल लुक ने सोशल मीडिया पर खास चर्चा बटोरी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now