लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला अमेज़न का कार्गो विमान, 5 की मौत

  • 25 days ago
  • 157 views


अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेज़न का एक कार्गो विमान लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसे का शिकार हो गया। बोइंग 767 रनवे से फिसलकर सड़क पर पहुंच गया और कई वाहनों से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

यह कार्गो विमान सैन जुआन (प्यूर्टो रिको) से मियामी पहुंचा था। स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे लैंडिंग के दौरान विमान रनवे की सीमा पार कर गया और एयरपोर्ट के पास सड़क पर चल रहे कई वाहनों से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान के इंजन वाले हिस्से में आग लग गई और आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया।

हादसे के बाद 200 से अधिक दमकल और रेस्क्यू कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत अभियान चलाया। पायलट और को-पायलट समेत कई लोग विमान और वाहनों में फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकाला गया। अधिकारियों के मुताबिक घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

अमेज़न ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि विमान का संचालन 21 एयर कर रही थी और कंपनी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेगी। वहीं, अमेरिका का नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) हादसे के कारणों की जांच कर रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now