सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 9h ago
हापुड़ के धौलाना स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री के भीतर लगातार धमाके होने लगे और देखते ही देखते धुएं का विशाल गुबार पूरे इलाके में फैल गया। सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
धौलाना के यूपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील रसायनों के कारण आग तेजी से फैल गई और एक के बाद एक कई तेज धमाके सुनाई दिए, जिससे आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
आग की लपटें कई फीट ऊंचाई तक उठती रहीं, जबकि काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। एहतियात के तौर पर आसपास की इकाइयों को खाली कराया गया और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही रोक दी।
दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटीं। अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिकता आग को दूसरी फैक्ट्रियों तक फैलने से रोकना और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालना रही। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर