गणेश विसर्जन से लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, 4 की मौत

  • 13 days ago
  • 201 views


हैदराबाद में गणेश विसर्जन से लौट रहे एक परिवार के लिए खुशियां मातम में बदल गईं। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

हैदराबाद के शमशाबाद आउटर रिंग रोड पर यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब परिवार गणेश विसर्जन के बाद घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार कार तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में ट्रक की पार्किंग और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now