गाजियाबाद की बैग फैक्ट्री में भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

  • 27 days ago
  • 202 views


गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी के सेक्टर A-3 स्थित R&R Incorporation की बैग निर्माण फैक्ट्री में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया।

आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती कार्रवाई में ट्रोनिका सिटी फायर स्टेशन से दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं, जबकि स्थिति को देखते हुए कुल करीब 12 फायर टेंडर और वॉटर बाउजर मौके पर लगाए गए। फैक्ट्री का टिन शेड भी ढह गया था, जिसके कारण मलबे के नीचे तक आग पहुंच गई और दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दमकल कर्मियों ने आग तक पहुंच बनाने के लिए JCB की मदद से फैक्ट्री की दीवार तोड़ी और आगे की कार्रवाई की। आग बुझाने के लिए फैक्ट्री के आगे और पीछे दोनों तरफ से कई होज लाइनें लगाकर लगातार पानी की बौछार की गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now