दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की इमारत ढही, 1 की मौत, रेस्क्यू जारी - मौके पर पहुंच रहीं CM रेखा गुप्ता

  • 26 days ago
  • 196 views


दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक बहुमंजिला हॉस्टल इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि कई छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, दमकल, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन स्थित शिव मंदिर के पास यह बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि इमारत में बॉयज़ पीजी संचालित था, जहां बड़ी संख्या में छात्र रहते थे। हादसे के बाद पूरा इलाका धूल और मलबे से भर गया और चीख-पुकार मच गई।

रेस्क्यू टीमों ने अब तक कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला है। ताज़ा जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। कई अन्य छात्रों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।

प्रारंभिक जानकारी में बेसमेंट निर्माण कार्य को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि इमारत गिरने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और बचाव अभियान लगातार जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now