सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 9h ago
आगरा के किनारी बाजार से करोड़ों रुपये की ज्वेलरी चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर की एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शॉप से करीब ढाई किलो सोने के आभूषण, जिसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है, रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। दुकान मालिक ने अपने ही तीन कर्मचारियों पर शक जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। अब पुलिस उनकी हाल ही में खरीदी गई संपत्तियों और बैंक लेनदेन की जांच करेगी।
मामला आगरा के किनारी बाजार स्थित कृष्ण गोपाल मुकेश बाबू ज्वैलर्स का है। स्टॉक की गणना के दौरान 27 ज्वेलरी बॉक्स खाली मिले, जिनमें रखे करीब ढाई किलो सोने के आभूषण और कीमती नग गायब थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह चोरी एक साथ नहीं, बल्कि पिछले करीब छह महीने में धीरे-धीरे हुई।
दुकान मालिक ने तीन कर्मचारियों—अमित बंसल, धीरज चौहान और दीपक यादव—पर संदेह जताया है। आरोप है कि तीनों ने हाल के महीनों में संपत्तियां खरीदी हैं और उनके रहन-सहन में भी अचानक बदलाव आया है। पुलिस अब संपत्ति खरीद में इस्तेमाल हुई रकम का स्रोत, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही है।
पुलिस का कहना है कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। यदि वित्तीय लेनदेन और संपत्ति खरीद में चोरी के पैसों का इस्तेमाल मिला, तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर