स्कूल से लौट रहे भाई-बहनों को ट्रक ने रौंदा - 10 साल के मासूम की मौत, दो बहनें गंभीर घायल… मोतिहारी में सड़क जाम

  • 54 days ago
  • 394 views


मोतिहारी (बिहार): बिहार के मोतिहारी में स्कूल से घर लौट रहे तीन भाई-बहनों की स्कूटी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 10 वर्षीय हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया।

यह हादसा चकिया थाना क्षेत्र के शीतलपुर बाजार के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों भाई-बहन स्कूल से स्कूटी पर घर लौट रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे और हिमांशु ट्रक की चपेट में आ गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल दोनों बहनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सूचना पर पहुंची चकिया थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now