Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 16 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
‘कृष्णवतारम’ फिल्म की टीम पहुंची वृंदावन, राधा रमन मंदिर में किए दर्शन; पुंडरीक महाराज से लिया आशीर्वाद

शनिवार को फिल्म ‘कृष्णवतारम’ की पूरी टीम धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंची, जहां कलाकारों ने राधा रमन मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता, फिल्म निर्देशक साजन सिंह और अन्य कलाकारों ने वृंदावन की कुंज गलियों का भ्रमण किया और टटिया स्थान पहुंचकर राधा रानी के जयकारे लगाए।

इस दौरान फिल्म की टीम ने संत पुंडरीक महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। पुंडरीक महाराज ने फिल्म ‘कृष्णवतारम’ का टाइटल भी देखा, जिसे देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

मीडिया से बातचीत करते हुए निर्देशक साजन सिंह और अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि यह फिल्म आस्था और भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने से दर्शकों तक इसे व्यापक रूप से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

फिल्म की टीम ने युवाओं से अपील की कि वे इस फिल्म को जरूर देखें, क्योंकि यह भारतीय संस्कृति, भक्ति और आस्था की भावना को मजबूत करने वाली फिल्म है। अंत में पुंडरीक महाराज ने सभी कलाकारों को आशीर्वाद प्रदान किया।

Previous News

महावन तहसील में समाधान दिवस आयोजित, 42 शिकायतें दर्ज - पांच का मौके पर निस्तारण

Next News

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, सड़क पार कर रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर