Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 16 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महावन तहसील में समाधान दिवस आयोजित, 42 शिकायतें दर्ज - पांच का मौके पर निस्तारण

मथुरा की महावन तहसील में शनिवार को उप जिलाधिकारी उषा सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं की सुनवाई की गई।
समाधान दिवस में कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत प्रदान की गई।

जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 20 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जिनमें चक रोड, मेडबंदी और अवैध कब्जों के मामले प्रमुख रहे।
इसके अलावा पुलिस विभाग से जुड़ी पांच शिकायतें भी दर्ज की गईं। वहीं विकास विभाग, विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग से संबंधित समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखी गईं।

इस दौरान ग्राम पंचायत बरौली से ग्रामीणों ने कचनाऊ-बरौली मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या उठाई।
ग्रामीणों का कहना था कि सड़क पर हमेशा गंदा पानी भरा रहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी मार्ग पर एक राजकीय विद्यालय और मेडिकल कॉलेज होने के कारण छात्र-छात्राओं को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

उप जिलाधिकारी उषा सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का जल्द, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Previous News

जुगल घाट पर यमुना स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Next News

‘कृष्णवतारम’ फिल्म की टीम पहुंची वृंदावन, राधा रमन मंदिर में किए दर्शन; पुंडरीक महाराज से लिया आशीर्वाद