Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 16 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में नीट पेपर लीक को लेकर एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन रोकने पर हंगामा

मथुरा में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बीएसए कॉलेज के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करने का प्रयास किया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसयूआई मथुरा के जिला अध्यक्ष हर्ष चौरसिया ने किया। बड़ी संख्या में छात्र और संगठन से जुड़े पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। जैसे ही कार्यकर्ता पुतला दहन के लिए आगे बढ़े, मौके पर मौजूद प्रशासन ने पुतला छीन लिया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और छात्रों में आक्रोश फैल गया।

एनएसयूआई मथुरा के जिला अध्यक्ष हर्ष चौरसिया ने कहा कि देशभर के छात्र कड़ी मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने उनके भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में विफल साबित हो रही है।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दुर्गेश बघेल ने भी कहा कि युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर चिंतित है और ऐसी घटनाएं छात्रों के सपनों को नुकसान पहुंचा रही हैं। वहीं युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अनाम धन्य तिवारी ने कहा कि आज का युवा अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर गंभीर सवाल उठा रहा है।

Previous News

सुसाइड से पहले पत्नी को की 52 कॉल पत्नी के चरित्र के शक में गंवाई जान

Next News

वृंदावन पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल