Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 16 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सुसाइड से पहले पत्नी को की 52 कॉल पत्नी के चरित्र के शक में गंवाई जान

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के बिरजूगढ़ी में एक 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला।

युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लेकिन इस आत्महत्या के पीछे जो वजह सामने आ रही है, उसने सबको चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले अपनी पत्नी को एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 52 बार फोन किया था।

बता दे कि बाबूलाल के 24 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र ने बृहस्पतिवार की देर शाम फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुष्पेंद्र की शादी जून 2023 में मनीषा नाम की युवती से हुई थी। मृतक के जीजा का आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच भारी पारिवारिक क्लेश चल रहा था।

आरोप यह भी है कि पुष्पेंद्र अपनी पत्नी के आचरण से काफी परेशान और मानसिक तनाव में रहता था।अभी दो दिन पहले ही पुष्पेंद्र अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़कर वापस लौटा था। बृहस्पतिवार को दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद पुष्पेंद्र ने अपनी पत्नी को लगातार 52 बार कॉल की और आखिरकार तनाव में आकर फंदे से लटक गया।

इस घटना में एक बेहद दुखद पहलू यह भी सामने आया है कि कुछ समय पहले पुष्पेंद्र की बहन संजू ने भी इसी तरह फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी और अब भाई की मौत ने इस परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

मथुरा में हरियाणा मार्का अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों की नगदी और कार बरामद

Next News

मथुरा में नीट पेपर लीक को लेकर एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन रोकने पर हंगामा