Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 11 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वार्ड नंबर 45 की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मथुरा नगर निगम के वार्ड नंबर 45 की मूलभूत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम संबोधित किया गया, जिसमें क्षेत्र की खराब सड़कें, जर्जर नालियां और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि राधा कृष्ण वाटिका की सड़कें और नालियां बेहद खराब हालत में हैं, जिससे लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लक्ष्मी नगर, किशोरी नगर और आनंद नगर की सड़कें एवं नालियां भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं और इनके तत्काल मरम्मत तथा पुनर्निर्माण की आवश्यकता है।

निवासियों ने कहा कि लक्ष्मी नगर के सार्वजनिक चौक पर शाम के समय अत्यधिक अंधेरा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है। क्षेत्र में हाईमास्ट लाइट लगाए जाने की मांग भी ज्ञापन में की गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद केवल बजट का हवाला देकर कार्य को टाला जा रहा है। कुछ गलियों का बजट स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जलभराव और गंदगी के कारण बीमारियां फैल सकती हैं।

वार्ड नंबर 45 की पार्षद उमा दीक्षित और उनके पति मुनेश दीक्षित को लेकर भी स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक धरातल पर कोई ठोस कार्य दिखाई नहीं दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम और जनप्रतिनिधि एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर मामले को टाल रहे हैं।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि अब उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा

Previous News

दादा मोहल्ला में पेड़ों की सुरक्षा को लेकर लोगों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Next News

नगर निगम ने समिति को सौंपी विद्युत शवदाह गृह संचालन की जिम्मेदारी, महापौर ने किया लोकार्पण