Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 11 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रिहायशी कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियों का विरोध, कॉलोनीवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मथुरा के तिलक नगर स्थित जय गुरुदेव ग्रीन कॉलोनी के निवासियों ने रिहायशी क्षेत्र में संचालित हो रही व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी पूरी तरह आवासीय क्षेत्र है, जहां करीब 100 परिवार निवास करते हैं, लेकिन कुछ मकानों में इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापार सहित अन्य व्यवसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

कॉलोनीवासियों का आरोप है कि मकानों में चल रहे व्यापार के कारण दिनभर भारी वाहनों और बाहरी लोगों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे क्षेत्र का शांत वातावरण प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि लगातार बाहरी व्यक्तियों के आने-जाने से सुरक्षा संबंधी खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं और मौजूदा स्थिति से कॉलोनी में रहने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि रिहायशी क्षेत्र में हो रही व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और कॉलोनी की शांति, सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई की जाए।

Previous News

मथुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी, टैंटीगांव चोरी कांड का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Next News

दादा मोहल्ला में पेड़ों की सुरक्षा को लेकर लोगों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन