Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 11 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिरकर युवक के कटे दोनों हाथ, उपचार के दौरान हुई दर्दनाक मौत

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। आडूकी गांव के समीप चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए तथा सिर में भी गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार आगरा से दिल्ली की ओर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में 28 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र दर्शन सिंह निवासी जोरा, मुरैना, मध्य प्रदेश सफर कर रहा था। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन के पायदान पर बैठा हुआ था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि आरपीएफ चौकी बाद क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 1391 के पास एक युवक ट्रेन से गिर गया है। मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई गई, जिसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जबकि आगे की कार्रवाई सिविल पुलिस द्वारा की जा रही है।

Previous News

दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में फँसे पति ने लगाए गंभीर आरोप, पत्नी और ससुराल पक्ष पर वसूली का दावा

Next News

वृन्दावन में संतों की हुंकार, बोले — सनातन को मजबूत करने के लिए तोड़नी होंगी जातिवाद की बेड़ियां