Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 09 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भरतपुर के लग्जरी होटल में चल रही थी मथुरा के जुआरियों की हाई-प्रोफाइल महफिल, पुलिस रेड में मचा हड़कंप

राजस्थान के भरतपुर स्थित होटल रीजेंटा में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ रैकेट का खुलासा होने के बाद मथुरा में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पुलिस कार्रवाई में मथुरा जिले के कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

भरतपुर की जिला स्पेशल टीम और सेवर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान मौके से करीब 8.13 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन, ताश की गड्डियां और एक कार बरामद की गई।

पुलिस रेड पड़ते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दो आरोपी बचने के लिए होटल की छत से कूद गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

सेवर थाना प्रभारी सतीश शर्मा के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से छोटेलाल निवासी गोवर्धन, प्रवीण शर्मा निवासी लक्ष्मी नगर, कृष्णकांत शर्मा निवासी गोविंद नगर, जितेंद्र सिंह निवासी आगरा, महेश और सोनू शर्मा निवासी फरह को गिरफ्तार किया है। वहीं घायल आरोपी की पहचान महेश शर्मा निवासी गोवर्धन के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जुए की इस महफिल में शामिल अधिकांश लोग संपन्न परिवारों से जुड़े थे। होटल में एंट्री के लिए 50 हजार रुपये फीस तय की गई थी।

मथुरा के गोवर्धन, फरह और शहर के अन्य इलाकों से जुड़े नाम सामने आने के बाद यह मामला जिले में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

Previous News

पिता गया था शादी में, गांव के युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

Next News

5500 साल पुराने हरिदेव जी मंदिर पर लगा ताला, सेवा विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष