Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 09 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यूपी में कल हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, छह नए चेहरे ले सकते हैं शपथ

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से चर्चाओं में चल रहे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक 10 मई को योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है, जिसमें छह नए मंत्री शपथ ले सकते हैं।

बताया जा रहा है कि इससे पहले शनिवार शाम 6 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे। इस बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की औपचारिक तैयारियां तेज होने की संभावना है।

फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार में 54 मंत्री हैं, जबकि कुल 60 मंत्रियों का प्रावधान है। ऐसे में छह पद अभी खाली चल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जिन नेताओं के नाम मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा में हैं, उनमें कृष्णा पासवान, पूजा पाल, मनोज पांडेय, भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया और रोमी साहनी शामिल हैं।

राजनीतिक गलियारों में इस संभावित विस्तार को आगामी रणनीति और सामाजिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Previous News

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सुरीर पुलिस ने अंडरपास से दबोचा

Next News

“बाल बढ़ाकर चुनाव जीतना चाहते हैं अखिलेश?” ओम प्रकाश राजभर के बयान से गरमाई यूपी की सियासत