Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 09 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सुरीर पुलिस ने अंडरपास से दबोचा

सुरीर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को टैटीगांव अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वांछित अभियुक्त सचिन पुत्र कुन्ज बिहारी निवासी पचावर थाना महावन जनपद मथुरा को शुक्रवार सुबह करीब 08:55 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी की तलाश पुलिस लगातार कर रही थी।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार पुरोहित तथा हेड कांस्टेबल हृदेश कुमार की अहम भूमिका रही।

Previous News

बंगाल में BJP सरकार बनने की खुशी में नियामतपुर में बंटी झालमुड़ी और लड्डू

Next News

यूपी में कल हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, छह नए चेहरे ले सकते हैं शपथ