Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 09 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शहर में खुले बिजली बॉक्स दे रहे हादसों को दावत

मथुरा-वृंदावन को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। विकास कार्यों के नाम पर लापरवाही साफ दिखाई दे रही है, खासकर बिजली विभाग की व्यवस्थाओं में।

शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली लाइनें अंडरग्राउंड कर दी गई हैं और जगह-जगह बिजली के बॉक्स लगाए गए हैं, लेकिन इन बॉक्सों की हालत बेहद खराब है। कई स्थानों पर बॉक्स खुले पड़े हैं तो कहीं उनके ढक्कन टूटे हुए हैं, जिससे आम लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग केवल फाइलों में काम करता नजर आता है। स्मार्ट मीटर और प्रीपेड मीटर के नाम पर लोगों से पैसे तो लिए जा रहे हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

शहर के चौराहों, गलियों और मुख्य मार्गों पर खुले बिजली बॉक्स किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि विभाग शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है, तभी अधिकारियों की नींद खुलेगी।

Previous News

हाथरस में खड़ी कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Next News

15 मई से पहले बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, सरकार पर बढ़ा दबाव