Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 09 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रजिस्ट्री ऑफिस में सर्वर डाउन, रजिस्ट्री कराने पहुंचे नागरिक परेशान

मथुरा के रजिस्ट्री कार्यालय में ऑनलाइन व्यवस्था के चलते आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर डाउन रहने के कारण सुबह से शाम तक लोग रजिस्ट्री के लिए इंतजार करते दिखाई दिए, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों की रजिस्ट्री नहीं हो सकी।

रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे नागरिकों का कहना है कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लोगों ने बताया कि सुबह से शाम तक कार्यालय में इंतजार करना पड़ता है, लेकिन बार-बार सर्वर डाउन होने की बात कहकर काम टाल दिया जाता है।

नागरिकों ने आरोप लगाया कि जब भी अधिकारी या कर्मचारियों से बात की जाती है तो यही जवाब मिलता है कि “सर्वर नहीं आ रहा है”, जिसकी वजह से रजिस्ट्री प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

रजिस्ट्री कराने आए लोगों का कहना है कि पहले जिस प्रकार से रजिस्ट्री की प्रक्रिया चलती थी, उसी व्यवस्था को दोबारा लागू किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि ऑनलाइन सिस्टम की वजह से आम लोगों का समय खराब हो रहा है और उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

नागरिकों ने शासन से मांग करते हुए कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था में सुधार किया जाए या फिर पुरानी व्यवस्था के अनुसार रजिस्ट्री प्रक्रिया को संचालित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Previous News

वृन्दावन में स्कूटी-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, गोपेश्वर मंदिर की सेवायत अधिकारी की मौत

Next News

दानघाटी मंदिर क्षेत्र में चला प्रशासन का बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण