Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 08 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृन्दावन में स्कूटी-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, गोपेश्वर मंदिर की सेवायत अधिकारी की मौत

वृन्दावन के थाना जमुनापार क्षेत्र में मांट-पानीगांव रोड स्थित राधारानी मानसरोवर मंदिर के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां स्कूटी और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान 50 वर्षीय मीनाक्षी गोस्वामी के रूप में हुई है, जो वृन्दावन स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर की सेवायत अधिकारी थीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

बेतवा नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next News

रजिस्ट्री ऑफिस में सर्वर डाउन, रजिस्ट्री कराने पहुंचे नागरिक परेशान