Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 08 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोलीकांड के दो आरोपी घायल

बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो शातिर आरोपी घायल हो गए। दोनों आरोपियों की पहचान Yash Bhati और Gagan के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर भागने की कोशिश कर रहे थे। सिकंदराबाद पुलिस गुलावठी रोड अंडरपास के पास देर रात चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल, तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस के साथ एक बाइक भी बरामद की है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने दो दिन पहले नेशनल हाईवे स्थित कैप्टन होटल के बाहर दो लोगों को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Previous News

बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सरसों तेल और नूडल्स का बड़ा स्टॉक सीज

Next News

पुलिस चौकी के अंदर हेड कांस्टेबल ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी