Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 07 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मंडी परिसर में चोरी से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

थाना हाथरस गेट क्षेत्र स्थित मंडी परिसर में हुई चोरी की घटना के बाद व्यापारियों और आढ़तियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को आढ़तिया एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सदर राज बहादुर और सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण से मुलाकात कर मंडी की बदहाल सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई।

व्यापारियों ने अधिकारियों को बताया कि मंडी परिसर में लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिसके चलते निगरानी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही सुरक्षा गार्डों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। व्यापारियों का आरोप है कि सुरक्षा कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और आढ़तियों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने हाल ही में हुई चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने और मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में और भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Previous News

नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत

Next News

चित्रकूट में इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक