Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 07 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत

ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

हर्षपुर राजघाट नहर में नहाने गए पांच लोग अचानक गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सभी को नहर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि चार युवक रिश्तेदारी में आए थे और नहर पर नहाने पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया।

तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Previous News

वृंदावन में 22 मई को निकलेगी महाराणा प्रताप की भव्य शोभायात्रा, दिखेगी सर्व समाज की एकता

Next News

मंडी परिसर में चोरी से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल