Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 28 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नगर निगम ने शुरू की विशेष मुहिम इधर-उधर न छोड़ें खंडित मूर्तियां और धार्मिक तस्वीरें

अगर आपके घर में खंडित हुई भगवान की मूर्तियां, धार्मिक कैलेंडर, तस्वीरें अथवा पूजा सामग्री अब किसी उपयोग में नहीं आ रही है, तो उन्हें घाट किनारे, मंदिरों या पेड़ों के नीचे छोड़ने के बजाय आप नगर निगम की टीम को दे सकते हैं।अक्सर लोग घरों में रखी पुरानी धार्मिक सामग्री को पवित्र सरोवरों, जल स्रोतों या नदियों के किनारे अथवा सार्वजनिक  स्थानों  पर पेड़ आदि के नीचे छोड़ जाते हैं इससे जहां एक ओर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं तो वहीं यह सामग्री नदियों तक पहुंचकर जल प्रदूषण का कारण भी बनती है।

जिसके निवारण के लिए अब धर्म नगरी मथुरा में लोगों की खंडित वस्तुओं के प्रति धार्मिक भावना को देखते हुए नगर निगम मथुरा-वृंदावन की ओर से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत घाटों पर तैनात नगर निगम के कर्मचारी घाट किनारे रखी खंडित मूर्तियां, स्टेच्यू, धार्मिक तस्वीरें, भगवान के कैलेंडर और अन्य पूजा सामग्री को एकत्रित कर उनके निस्तारण और विसर्जन की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जा रही है।

जिसके विषय में सुपरवाइजर अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत  घाटों पर टीम नियमित रूप से निगरानी कर रही है और वहां छोड़ी गई धार्मिक सामग्री को सम्मानपूर्वक एक स्थान पर एकत्रित कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि धार्मिक आस्था से जुड़ी सामग्री को कहीं भी लावारिस हालत में न छोड़ें, बल्कि नगर निगम की टीम को सौंपें।

उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि कोई व्यक्ति अपने घर की पुरानी या खंडित मूर्तियों का विसर्जन करना चाहता है, तो वह घाट पर मौजूद नगर निगम की टीम को उक्त सामग्री सौंप सकता है । जिसका नगर निगम द्वारा सम्मान पूर्वक धार्मिक तरीकों से ही निस्तारण किया जाएगा ।

Previous News

मथुरा में पेयजल संकट दूर करने की तैयारी, यमुना किनारे 25 नलकूप लगाने का प्रस्ताव

Next News

फरह पुलिस की कार्रवाई, 2 किलो 30 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार