Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 28 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में पेयजल संकट दूर करने की तैयारी, यमुना किनारे 25 नलकूप लगाने का प्रस्ताव

मथुरा-वृंदावन में लगातार बढ़ती पेयजल की मांग और गंगाजल की सीमित आपूर्ति के बीच शहरवासियों को राहत देने के लिए नई पहल की गई है। नगर निगम के वार्ड संख्या 37 के पार्षद राजीव कुमार सिंह एडवोकेट ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर औरंगाबाद क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे 25 नलकूप स्थापित कराने का प्रस्ताव रखा है।

पार्षद के अनुसार, वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र को करीब 25 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति हो रही है, जबकि शहर की पेयजल आवश्यकता लगभग 150 एमएलडी बताई गई है। ऐसे में मांग और आपूर्ति के बीच बड़े अंतर को देखते हुए वैकल्पिक जल स्रोत विकसित करने की जरूरत है।

प्रस्ताव के मुताबिक, औरंगाबाद क्षेत्र में 25 नलकूप स्थापित कर उनसे पानी प्राप्त किया जाए। इसके बाद पानी की गुणवत्ता की जांच और उचित शोधन कर उसे गंगाजल के साथ मिलाकर शहर में पेयजल आपूर्ति की जा सकती है।

अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन इस प्रस्ताव पर क्या कदम उठाता है और क्या इस पहल से मथुरा-वृंदावन के लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल पाएगी।

Previous News

सेंट डोमिनिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग, ‘सीमाओं से परे सपने’ थीम ने मोहा मन

Next News

नगर निगम ने शुरू की विशेष मुहिम इधर-उधर न छोड़ें खंडित मूर्तियां और धार्मिक तस्वीरें