Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 23 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शादी का कार्ड नहीं देने पर ससुर की गला काटकर हत्या गोवर्धन पुलिस ने आरोपी दामाद को किया गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद।

मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, शादी का कार्ड नहीं मिलने से नाराज दामाद ने अपने ससुर की गला काटकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के आरोपी को गोवर्धन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखवीर पुत्र बालजीत निवासी खैराबाद नगरिया, थाना बरला, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना गोवर्धन में मुकदमा संख्या 626/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 23 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:25 बजे बरेली एक्सप्रेसवे के निकट साथनीमान से लगभग 100 मीटर दूर बंबा वाली पटरी से आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू (आलाकत्ल), घटना के समय पहनी गई जैकेट और एक पिकअप गाड़ी नंबर UP81GT1750 बरामद की गई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की गई है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र के नेतृत्व में गोवर्धन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। टीम में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार, उपनिरीक्षक शरद कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक विपिन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शादी के निमंत्रण को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचने का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Previous News

महिला पर्यटक से पर्स छीनने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी की नंबर प्लेट छिपाकर करते थे वारदात

Next News

योगी आदित्यनाथ को भारत रत्न देने की संत समाज ने उठाई मांग, फलाहारी महाराज ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र