Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 23 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महिला पर्यटक से पर्स छीनने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी की नंबर प्लेट छिपाकर करते थे वारदात

वृंदावन। धार्मिक नगरी वृंदावन में महिला पर्यटक से पर्स छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 100 फुटा पुल के पास ऑटो में सवार महिला पर्यटक का पर्स छीनकर फरार हुए दो आरोपियों को वृंदावन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज और रवि निवासी श्याम नगर कॉलोनी, मोरकुटी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर को गुजरात निवासी अलविना संकेतभाई पटेल अपने परिवार के साथ वृंदावन दर्शन और भ्रमण के लिए आई थीं। इसी दौरान 100 फुटा पुल के पास ऑटो से जाते समय स्कूटी सवार दो युवकों ने उनका पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पर्स में करीब तीन हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन रखा हुआ था।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने जांच की जिम्मेदारी अड्डा चौकी प्रभारी आनंद शर्मा और हेड कांस्टेबल रितेश कुमार को सौंपी। टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की और कैलाश नगर के कच्चे रास्ते से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के दौरान अपनी स्कूटी की नंबर प्लेट छिपा लेते थे, ताकि उनकी पहचान करना मुश्किल हो सके। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला पर्यटक का छीना हुआ बैग, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

इस कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार, हेड कांस्टेबल रितेश कुमार और सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।

वृंदावन पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पर्यटकों के साथ होने वाली छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Previous News

मथुरा के 25 घाटों पर कल जगमगाएंगे ढाई लाख से अधिक दीप, देव दीपावली की तैयारियों का नगर निगम अधिकारियों ने लिया जायजा

Next News

शादी का कार्ड नहीं देने पर ससुर की गला काटकर हत्या गोवर्धन पुलिस ने आरोपी दामाद को किया गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद।