पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण थाना कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा नगर चौकी के अंतर्गत देखने को मिला जहाँ कमरे के लॉक में खराबी आने के कारण अंदर बंद हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सकुशल बाहर निकाला पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित ने राहत की सांस ली और पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए जमकर प्रशंसा की
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 नवंबर को रात्रि करीब 10:30 बजे विशंभर दयाल पुत्र एमपी शास्त्री, निवासी महावीर नगर, कृष्णा नगर, थाना कोतवाली के रहने वाले है जोकि अपने कमरे में थे इसी दौरान कमरे के गेट का लॉक खराब होने के कारण गेट अंदर से नहीं खुल सका और वह कमरे में ही फंस गए काफी देर तक बाहर निकलने का प्रयास करने के बावजूद जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने अपने परिचितों और जानकार लोगों से संपर्क किया इसके बाद कारपेंटर को भी बुलाने का प्रयास किया, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं पहुंच सका
समय बीतने के साथ कमरे में बंद पीड़ित की परेशानी बढ़ती जा रही थी। उन्होंने घबराकर तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से सहायता मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए कृष्णा नगर चौकी प्रभारी संजीव सिंह को अवगत कराया इसके बाद चौकी का पुलिस बल भी तत्काल पहुंच गया तभी पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए पीड़ित को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया जब गेट सामान्य तरीके से नहीं खुल सका तो पुलिसकर्मियों ने हथौड़े और लातों की मदद से गेट को तोड़कर रास्ता बनाया और कमरे में फंसे विशंभर दयाल को सकुशल बाहर निकाल लिया
बाहर आने के बाद पीड़ित ने बताया कि वह काफी देर से कमरे में बंद थे और घुटन महसूस होने के कारण बेहद परेशान हो गए थे ऐसे कठिन समय में पुलिस के तत्काल पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों का धन्यवाद किया पीड़ित ने उत्तर प्रदेश पुलिस, 112 सेवा एवं कृष्णा नगर चौकी पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में पुलिस ने जिस तत्परता और जिम्मेदारी के साथ उनकी सहायता की, वह सराहनीय है