Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 21 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में अपहरण के बाद हत्या का खुलासा नौहझील पुलिस ने वांछित आरोपी मोहन सिंह को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र से अपहरण और हत्या के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी खबर सामने आई है। नौहझील पुलिस ने युवक देवेंद्र पाठक के अपहरण और हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी मोहन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को देवेंद्र पाठक के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका भाई बिना कुछ बताए घर से कहीं चला गया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी मोहन सिंह ने कथित तौर पर 23 अगस्त 2026 को देवेंद्र पाठक का अपहरण किया था।

पुलिस का आरोप है कि अपहरण के बाद मोहन सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर देवेंद्र के शव को मोटरसाइकिल पर रखा और यमुना नदी में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को 20 नवंबर की रात करीब 10 बजकर 49 मिनट पर जय गुरुदेव मंदिर से लगभग 50 कदम शेरगढ़ की ओर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहन सिंह पुत्र उत्तम सिंह, निवासी नसरा कॉलोनी, नौहझील के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल UP 85 CU 1860 नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

मामले में थाना नौहझील पर मु0अ0सं0 307/26 के तहत धारा 140(1), 103(1) और 238 बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अब इस मामले में पुलिस की जांच के दौरान अन्य आरोपियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम से जुड़े और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

Previous News

हाईवे थाना पुलिस को मिली सफलता, चोरी के मामलों में वांछित 3 आरोपी गिरफ्तार

Next News

गुरु काष्डेय इंटर कॉलेज में डीएम और एसएसपी ने पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील