Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 21 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के महिला अस्पताल में हादसे को न्योता खुले बिजली के तारों से चार्ज हो रही कर्मचारियों की स्कूटी, मरीजों की जान खतरे में

मथुरा के जिला महिला चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल परिसर में खुले बिजली के तारों से कर्मचारियों की स्कूटी और निजी वाहनों को चार्ज किए जाने का मामला सामने आया है। जिस अस्पताल में रोजाना गर्भवती महिलाएं और मासूम बच्चे इलाज व टीकाकरण के लिए पहुंचते हैं, वहां इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।

टीकाकरण इंचार्ज ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारी रोजाना अपनी स्कूटी चार्जिंग पर लगाते हैं। उनके अनुसार, इस संबंध में सीएमएस से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन चार्जिंग पर रोक नहीं लगी।

वहीं, अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल पूर्वानी ने फोन पर मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

अब सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में खुले बिजली के तारों से वाहनों की चार्जिंग आखिर किसकी अनुमति से हो रही है? क्या अस्पताल प्रशासन किसी हादसे के बाद जागेगा?

Previous News

देवोत्थान एकादशी पर वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब! पंचकोसीय परिक्रमा में उमड़े हजारों श्रद्धालु, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा धाम

Next News

देवोत्थान एकादशी पर वृंदावन में अनोखी पहल 1100 तुलसी के पौधों का निःशुल्क वितरण, घर-घर तुलसी रोपण का दिया संदेश