Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 21 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नशीला शरबत पिलाकर प्रधान ने साथियों संग किया बलात्कार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के फरह थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला सफाईकर्मी ने गांव के प्रधान समेत चार लोगों पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय तक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर करीब 18 महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया गया।

पीड़िता के मुताबिक, 14 जनवरी 2024 को वह अपने पति की नौकरी के सिलसिले में मदद मांगने ग्राम प्रधान के पास पहुंची थी। आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे प्रधान ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया, जहां पहले से मौजूद दो अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया।

महिला का आरोप है कि थाने में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय पुलिस की कार्यशैली से निराश होकर पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पीड़िता को न्याय के लिए एसएसपी कार्यालय क्यों पहुंचना पड़ा? 

Previous News

बांके बिहारी मंदिर के भीतर LED स्क्रीन पर चली वेब सीरीज, गोस्वामी समाज और श्रद्धालुओं में आक्रोश

Next News

देवोत्थान एकादशी पर वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब! पंचकोसीय परिक्रमा में उमड़े हजारों श्रद्धालु, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा धाम