Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 06 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर निशाना, बोले- “पश्चिम बंगाल में हुई बड़ी गलती”

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “पश्चिम बंगाल में एक बहुत बड़ी गलती हुई है, जिसे कोई भी नकार नहीं सकता।”

सीएम अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटा दिए गए, जिससे उन्हें मतदान का अवसर ही नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि अदालत ने चुनाव के बाद सुनवाई की बात कही है, लेकिन तब तक चुनाव खत्म हो चुके होते हैं और प्रभावित लोगों का अधिकार छिन जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर Bharatiya Janata Party जीतना चाहती थी, तो वह जीत गई। अब हमें देखना होगा कि देश के बाकी हिस्सों में क्या होता है।”

शोपियां में मदरसा सील किए जाने के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी दूसरी पार्टी के दबाव में काम नहीं करते। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार जरूरी मुद्दों पर समय आने पर अपनी बात रखती है और न तो वह खामोश हैं, न उनकी सरकार।

वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों के पार्टी छोड़ने की अटकलों को उन्होंने पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ होता तो वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह मौजूद नहीं होते। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बेबुनियाद बातें फैला रहे हैं और आरटीआई के जरिए पहले ही यह साबित हो चुका है कि किन लोगों ने बीजेपी का साथ दिया।

कैबिनेट फेरबदल के सवाल पर सीएम अब्दुल्ला ने हल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “आप लोगों को इतनी चिंता क्यों है, जब करना होगा तो कर लेंगे।”

Previous News

चर्चित पार्षद प्रतिनिधि तिलकवीर चौधरी को जमानत, फायरिंग केस में मिली राहत

Next News

शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सरेआम गोली मारकर हत्या, बंगाल की राजनीति में हड़कंप