Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 16 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया में गूंजा श्रीमद्भागवत गीता का संदेश, भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

मथुरा जनपद के कस्बा राया में आध्यात्मिकता और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राया के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत गीता प्रवचन का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। पूरे कस्बे में धार्मिक माहौल देखने को मिला और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

कलश यात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः रामलीला मैदान पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ सहभागिता की। रेतिया बाजार में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक पाराशर एवं सभासद सरवन अहमद ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।

आयोजकों के अनुसार रामलीला मैदान में प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित कथा एवं प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। इन प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को गीता के आध्यात्मिक ज्ञान, जीवन मूल्यों, कर्म, धर्म और सकारात्मक विचारों का संदेश दिया जाएगा।

इस अवसर पर पुष्पा दीदी, आशु दीदी, सुनील दीदी, नीरज दीदी, पुनीत चौबे, सोनू सक्सेना, जीतू, काव्यांश, आकाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

राया में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं में कथा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Previous News

मांट में 20 नवंबर को मनेगा खाटू श्याम बाबा का भव्य जन्मोत्सव, 41 किलो का केक काटकर मनाया जाएगा जश्न

Next News

वृंदावन के होटल में रायपुर की 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी