Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 15 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा में अखिलेश यादव के सामने सपा में शामिल हुए बाल योगी! 2027 चुनाव से पहले सपा ने चला बड़ा सियासी दांव

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है। आगरा में समाजवादी पार्टी के दलित महासम्मेलन के दौरान बाल योगी के सपा में शामिल होने की खबर सामने आई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी ने दलित वोट बैंक को साधने के लिए आगरा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दलित महासम्मेलन आयोजित किया। पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने शिरकत की। सम्मेलन के जरिए पार्टी ने अपने PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस महासम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 30 जिलों से कार्यकर्ताओं और नेताओं के जुटने का लक्ष्य रखा गया। कार्यक्रम के संयोजक राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन रहे।

अब सवाल यह है कि क्या बाल योगी की सपा में एंट्री आगरा की राजनीति में नया समीकरण बनाएगी? क्या समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में दलित मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने में कामयाब होगी? इन सवालों पर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Previous News

गिरिराज परिक्रमा मार्ग को स्वच्छ बनाने का संकल्प, आठवें रविवार भी चला महाअभियान; चेयरमैन सुरेश सिंह ने खुद लगाई झाड़ू

Next News

अमिताभ बच्चन के घर पर होने वाली थी फायरिंग! गैंगस्टर ने शूटर को मुंबई में रुकने का दिया था फरमान, दिल्ली पुलिस ने खोली साजिश