Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 15 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नैनीताल के जंगल में 9 दिन से लापता 19 साल का छात्र! ड्रोन और डॉग स्क्वॉड भी नाकाम, पिता ने पुलिस पर उठाए सवाल

उत्तराखंड के नैनीताल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां बिहार का 19 वर्षीय छात्र अर्णव कुमार सिंह उर्फ प्रिंस पिछले 9 दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। नैना पीक के घने जंगलों में पुलिस, SDRF, वन विभाग, ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की टीमें लगातार तलाश कर रही हैं, लेकिन अभी तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के मुंगेर निवासी अर्णव 6 नवंबर 2026 को अपने तीन दोस्तों के साथ नैनीताल के नैना पीक यानी चीना पीक इलाके में घूमने और ट्रैकिंग के लिए गया था। शाम करीब 5 बजे लौटते समय वह अचानक दोस्तों से बिछड़ गया और फिर लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई।

छात्र की तलाश के लिए कई एजेंसियों को लगाया गया है। दुर्गम पहाड़ी रास्तों और घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ड्रोन कैमरों और डॉग स्क्वॉड की मदद से भी जंगल का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

इधर, बेटे की सलामती की उम्मीद लगाए बैठे पिता पंकज कुमार सिंह ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पिता का कहना है कि जांच को केवल जंगल और पहाड़ी इलाकों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि अन्य संभावित पहलुओं की भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने मोबाइल कॉल डिटेल और बेटे की आखिरी गतिविधियों की जांच की मांग भी की है।

Previous News

यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में घुसी एंबुलेंस, चालक गंभीर घायल; नींद की झपकी बनी हादसे की वजह

Next News

मथुरा में भीषण सड़क हादसा दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में पश्चिम बंगाल के 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत