Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 15 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में घुसी एंबुलेंस, चालक गंभीर घायल; नींद की झपकी बनी हादसे की वजह

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नौहझील थाना क्षेत्र में माइलस्टोन संख्या 75.200 पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 5 बजे हाईवे की रोमियो टीम को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बाजना कट मोबाइल पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस चालक राहुल कुमार पुत्र महेश चंद्र निवासी कलेसर, थाना एत्मादपुर, जिला आगरा को अचानक नींद की झपकी आ गई थी। इसी दौरान एंबुलेंस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई।

हादसे में चालक राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस टीम ने तत्काल उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए आगरा भिजवाया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को सड़क से हटवाकर यार्ड में खड़ा करा दिया गया, जिससे एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित न हो।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और मौके पर कानून व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है।

हाईवे और एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाते समय नींद या थकान महसूस होने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर आराम जरूर करें। कुछ पलों की झपकी आपकी और दूसरों की जिंदगी खतरे में डाल सकती है।

Previous News

भाई दूज पर मायके आई बहन की गोली मारकर हत्या! भाई से विवाद का विरोध करना पड़ा भारी, गाजियाबाद में सनसनी

Next News

नैनीताल के जंगल में 9 दिन से लापता 19 साल का छात्र! ड्रोन और डॉग स्क्वॉड भी नाकाम, पिता ने पुलिस पर उठाए सवाल