Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 06 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कलयुगी भतीजा निकला मास्टरमाइंड: चाचा से लूट की साजिश, 24 घंटे में खुलासा

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में हुई छिनैती की वारदात का पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात का मास्टरमाइंड पीड़ित का सगा भतीजा ही निकला।

पीड़ित चौहान सिंह अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर करीब 2 लाख 70 हजार रुपये लेकर पत्नी के साथ घर लौट रहे थे, तभी हाईवे के तारसी क्षेत्र के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान शक परिवार के ही एक सदस्य पर गया और पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। भतीजा दशरथ ने अपने साले जयप्रकाश और दोस्त प्रदीप के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। उसे पहले से जानकारी थी कि उसके चाचा बड़ी रकम लेकर आने वाले हैं, जिसके बाद उसने रेकी कराकर वारदात को अंजाम दिलवाया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अडूकी से तारसी जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 2 लाख रुपये, वारदात में इस्तेमाल बाइक और बैग बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाकी 50 हजार रुपये उन्होंने कुछ ही घंटों में खर्च कर दिए।

इस त्वरित कार्रवाई पर पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए ₹10,000 के इनाम की घोषणा की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Previous News

‘जॉनी-जॉनी यस पापा’ पर शिक्षा मंत्री का बयान, बोले—बच्चों को झूठ सिखाती हैं ऐसी कविताएं

Next News

आगरा मंडल में ATVM फैसिलिटेटर के 69 पदों पर आवेदन शुरू, 21 मई अंतिम तिथि