कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनका फोन टैप कराने का गंभीर आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने दावा किया कि उनके आरोपों के सबूत उनके मोबाइल फोन में मौजूद हैं।
राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर आयोजित ‘आस्क मी’ सेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने बहस करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वह लंबी भाषणबाजी के बजाय सीधे सवाल-जवाब करना चाहते हैं। राहुल ने यह भी दावा किया कि अगर दोनों नेताओं के बीच वन-ऑन-वन बहस हुई तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे।
राहुल गांधी ने संसद में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिए जाने और माइक बंद किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कृषि कानूनों, वोट चोरी, SIR, चीन और अन्य मुद्दों का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी।
राहुल गांधी की इस चुनौती पर बीजेपी नेताओं ने पलटवार करते हुए संसद को बहस का उचित मंच बताया है। अब देखना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या बीजेपी की ओर से इस चुनौती पर क्या प्रतिक्रिया आती है।