Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 11 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर धूमधाम से मना गोवर्धन पूजा महोत्सव, छप्पन भोग के दिव्य दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर गोवर्धन पूजा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्रीगिर्राज महाराज के मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान गिर्राज महाराज को छप्पन भोग अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

गोवर्धन पूजा महोत्सव को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे भक्तों ने श्रीगिर्राज महाराज के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान छप्पन भोग के दिव्य दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला की स्मृति में आयोजित इस महोत्सव में भक्तों ने गिरिराज महाराज के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की।

पूरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर गिरिराज महाराज के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया।

Previous News

यम द्वितीया पर मथुरा में उमड़ा आस्था का सैलाब यमुना स्नान को पहुंचे लाखों श्रद्धालु, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Next News

वृन्दावन में भाई-बहनों ने यमुना में लगाई पवित्र डुबकी, यम फांस से मुक्ति की कामना के साथ मनाया भाई दूज।