Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 10 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाथरस में देर रात भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत! महिला और बच्चे समेत 7 लोग घायल

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव हाजीपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि महिला और बच्चे समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात गांव हाजीपुर के पास तीन बाइकों पर सवार लोग गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

इस दुर्घटना में मोहित (26) निवासी चंदैया, सासनी और तरुण उर्फ तन्ना (20) निवासी चंदनपुर की मौत हो गई। वहीं अन्य सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बागला जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे में घायल हाजीपुर निवासी उषा देवी ने बताया कि वह अपने पति और बच्चे के साथ दवा लेकर गांव लौट रही थीं। इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक के अनुसार, घायलों का उपचार कराया जा रहा है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Previous News

रिंकू सिंह के होम ग्राउंड से निकले दो नए क्रिकेट सितारे! अलीगढ़ के अर्नव और आयुष्मान का यूपीसीए अंडर-16 टीम में चयन

Next News

वृंदावन में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा उत्सव, इस्कॉन मंदिर में सूजी के हलुए से बनाया अद्भुत गोवर्धन पर्वत