Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 10 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रिंकू सिंह के होम ग्राउंड से निकले दो नए क्रिकेट सितारे! अलीगढ़ के अर्नव और आयुष्मान का यूपीसीए अंडर-16 टीम में चयन

अलीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के गृह जनपद अलीगढ़ से क्रिकेट जगत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। महुआखेड़ा स्थित क्रिकेट मैदान पर अभ्यास करने वाले दो युवा खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल के अर्नव बिलोटिया और आयुष्मान यादव का उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की अंडर-16 टीम में चयन हुआ है।

दोनों खिलाड़ियों के चयन से अलीगढ़ के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है। खास बात यह है कि जिस महुआखेड़ा मैदान पर अभ्यास करके रिंकू सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया, उसी मैदान से अब दो और युवा खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

मऊआखेड़ा मैदान के संचालक अर्जुन सिंह फकीरा ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में शानदार प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल और सचिव फहद अली ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।

अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल के अध्यक्ष अर्जुन सिंह फकीरा, मैनेजर सोनू लेफ्टी, हेड कोच नितिन धवन तथा कोच मनीष रावत और दीपक ने भी दोनों खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को यूपीसीए की टीम में बेहतर प्रदर्शन करने और आगे भी मेहनत जारी रखने की सलाह दी।

अब अलीगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि ये दोनों युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से जिले का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

Previous News

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तैयारियां शुरू! अलीगढ़ में बंटने लगे निमंत्रण कार्ड, 4 दिसंबर को लखनऊ में होगी शाही शादी

Next News

हाथरस में देर रात भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत! महिला और बच्चे समेत 7 लोग घायल