Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 06 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिल्ली में एक ही दिन में तीन जगह भीषण आग, मचा हड़कंप

दिल्ली में शुक्रवार को आग लगने की तीन अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। सबसे पहले करोल बाग के मशहूर गफ्फार मार्केट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

वहीं, इसके बाद न्यू आजादपुर मंडी की एक दुकान में आग लग गई। सुबह करीब 8 बजकर 40 मिनट पर लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। शुरुआत में दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग बढ़ने पर इसे मेक-4 घोषित कर दिया गया। आग बुझाने के लिए दमकल की कुल 11 गाड़ियां लगाई गईं।

पुलिस की शुरुआती जांच में गफ्फार मार्केट में मोबाइल बैटरियों की ओवरचार्जिंग को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, असली कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

इसके अलावा शाहदरा के कृष्णा नगर इलाके में शांति मोहल्ला की गली नंबर 6 स्थित एक कपड़ा गोदाम में भी आग लग गई। दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटीं रहीं।

एक ही दिन में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आग की इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

धनतेरस पर मांट पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, अतिक्रमणकारियों को दी सख्त चेतावनी; 15 दिन तक बाजारों में रहेगी पुलिस की निगरानी

Next News

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; धुआं देखकर ट्रेन से बाहर निकले लोग