Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 06 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में फैक्ट्री में चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, AC पाइप और बिजली के तार समेत 8.890 किलो सामान बरामद

मथुरा। शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना गोविन्द नगर पुलिस ने फैक्ट्री में चोरी करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एसी की पाइप लाइन और बिजली फिटिंग के तार व डोरी के टुकड़े बरामद किए हैं, जिनका कुल वजन 8.890 किलोग्राम बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर की रात करीब 2 बजे वादी की सूचना पर थाना गोविन्द नगर पुलिस टीम ने गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्थित श्रीमती सुधा अग्रवाल की फैक्ट्री में कार्रवाई की। यहां से शैलेन्द्र (29 वर्ष), निवासी धोबीपाड़ा, थाना सदर बाजार और लोकेन्द्र (19 वर्ष), निवासी इन्द्रपुरी कॉलोनी, थाना कोतवाली को चोरी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले कटर, कैंची, पेचकस और रिंच भी बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ थाना गोविन्द नगर में मुकदमा संख्या 454/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शैलेन्द्र के खिलाफ पूर्व में चोरी, आबकारी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी लोकेन्द्र के खिलाफ भी थाना गोविन्द नगर में पूर्व का एक मुकदमा दर्ज बताया गया है।

इस कार्रवाई को थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आजाद सिंह और पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Previous News

मथुरा में एक साथ जलीं तीन पीढ़ियों की चिताएं, डेढ़ साल के मासूम ने दी पिता को अंतिम विदाई; गांव में नहीं जले चूल्हे

Next News

मथुरा पुलिस ने 14 वाहनों की कराई नीलामी, 2.84 लाख रुपये में बिकीं 12 बाइक, कार और टेंपो