Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 05 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय के उद्घाटन पर बवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष को धक्के देकर निकाला बाहर

गोवर्धन तहसील परिसर में गुरुवार को रजिस्ट्री कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान जमकर हंगामा हो गया। अधिवक्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर तीखी नोकझोंक और नारेबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते अधिवक्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध करते हुए उन्हें तहसील परिसर से बाहर कर दिया। इस दौरान भाजपा के मगोर्रा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार को धक्के देकर बाहर निकाले जाने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, गोवर्धन तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान अधिवक्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारियों के सामने अपनी बात रख रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच भाजपा के मगोर्रा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार और अधिवक्ताओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

इसके बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी हुई और हंगामे के बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार को धक्के देकर बाहर निकाले जाने का मामला सामने आया। घटना के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इस मामले में अधिवक्ता अनूप शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता अपने सम्मान और जायज मांगों को लेकर एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

उद्घाटन समारोह के दौरान हुए इस विवाद का वीडियो  पर चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद तहसील परिसर में हुए हंगामे को लेकर क्षेत्र में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Previous News

बाल रामायण ने जीता दिल, रोमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय दीपावली फेस्ट की धूम

Next News

बम धमाकों की धमकी के बाद मथुरा जंक्शन का सुरक्षा घेरा सख्त, रेलवे ट्रैक पर पिकेट तैनात