Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 06 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में तहसीलदारों के तबादले: डीएम के आदेश जारी, अमित बने सदर तहसीलदार, सुशील मांट भेजे गए

मथुरा में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी ने तहसीलदारों के तबादलों के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी सूची के अनुसार महावन में तैनात अमित त्रिपाठी को अब सदर तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सुशील कुमार को मांट तहसील भेजा गया है।

इस तबादले को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी इस आदेश के बाद राजस्व विभाग में हलचल तेज हो गई है और नई जिम्मेदारियों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Previous News

मथुरा में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Next News

गोवर्धन के डीग अड्डा पर बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी