Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 06 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया में अवैध चावल का बड़ा भंडाफोड़: 465 बोरियों से भरा ट्रक पकड़ा, PDS कालाबाजारी की आशंका

मथुरा के राया क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे चावल से भरे ट्रक को पकड़कर कालाबाजारी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

4 मई 2026 की सुबह करीब 5:15 बजे बरेली–जयपुर हाईवे पर गांव तिरवाया के पास पूर्ति विभाग और पुलिस टीम ने ट्रक को रोका। जांच के दौरान ट्रक में 465 बोरियां चावल से भरी मिलीं, जिनका वजन प्रति बोरी 50 से 55 किलो था। हैरानी की बात यह रही कि बोरियों पर कोई पहचान चिन्ह नहीं था और चालक वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर सका।

पूछताछ में चालक ने बताया कि चावल हाथरस से लोड किया गया था, लेकिन इसके परिवहन और सप्लाई से जुड़े कोई ठोस कागजात सामने नहीं आए। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का हो सकता है, जिसे कालाबाजारी के लिए दिल्ली भेजा जा रहा था।

मामले में ट्रक चालक समेत संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ट्रक को कब्जे में लेकर प्रशासन पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटा है, ताकि इस अवैध कारोबार का पूरा खुलासा किया जा सके।

Previous News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: नींद की झपकी से कार ट्रक में घुसी, तीन घायल

Next News

गंदगी में बन रहा था पनीर: मथुरा में डेयरी सील, 9 सैंपल जांच को भेजे