Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 06 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: नींद की झपकी से कार ट्रक में घुसी, तीन घायल

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे की मुख्य वजह चालक को आई नींद की झपकी बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 7:30 बजे किलोमीटर 61.300 पर हुई। कार चालक विकास कुमार (निवासी प्रयागराज) ने बताया कि लंबी यात्रा के दौरान उन्हें अचानक नींद आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

हादसे में कार में सवार विकास कुमार, रेशमा कुमारी और अंकित कुमार घायल हो गए। सूचना मिलते ही PRV-1877 और चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल सीएचसी नौहझील में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया और परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि लंबी दूरी के दौरान पर्याप्त आराम करें और नींद आने पर ड्राइविंग से बचें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Previous News

मथुरा दौरे पर मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान: गौवंश संरक्षण और यमुना शुद्धिकरण सरकार की प्राथमिकता

Next News

राया में अवैध चावल का बड़ा भंडाफोड़: 465 बोरियों से भरा ट्रक पकड़ा, PDS कालाबाजारी की आशंका